29 Mar 2024, 07:28:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अच्छा कन्टेंट लंबे समय तक प्रभावी रहता है : यामी गौतम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2019 12:07PM | Updated Date: Feb 10 2019 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री यामी गौतम का मानना है कि फिल्म की कमाई आपको पहचान देती है, लेकिन फिल्म का अच्छा विषय लंबे समय तक प्रभावी रहता है। उनकी फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' 200 करोड़ रुपए का आकंड़ा पार कर चुकी है। इसमें वह खुफिया अधिकारी की भूमिका में हैं। यामी ने कहा, "मुझे लगता है कि अच्छा विषय और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई दोनों अहम हैं।
 
निश्चित रूप से अगर फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर सफल होती हैं, तो आपको एक प्रकार की पहचान मिल जाती है, लेकिन मुझे लगता है कि यह इस बात पर निर्भर है कि फिल्म किस बारे में हैं और इसका कन्टेंट किस चीज का प्रतिनिधित्व करता है।" 2016 के उरी हमले पर आधारित उनकी फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिका में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »