26 Apr 2024, 05:08:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिषेक बच्चन ने बताया कैसेट किया था ऐश्वर्या राय को प्रपोज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2019 2:04PM | Updated Date: Feb 4 2019 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बताया है कि उन्होंने नकली अंगूठी के साथ ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था। अभिषेक और ऐश्वर्या रॉय की जोड़ी बॉलीवुड की परफेक्ट जोडियों में से एक है। अभिषेक ने बताया है कि उन्होंने कैसे ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। अभिषेक ने बताया है कि उन्होंने ऐश को वर्ष 2007 में एक अंगूठी के साथ प्रपोज किया लेकिन वो अंगूठी डायमंड या गोल्ड की नहीं बल्कि नकली थी।
अभिषेक ने ऐश्वर्या को नकली अंगूठी देने की वजह बतायी। उस वक्त अभिषेक और ऐश्वर्या फिल्म ‘गुरू’ की शूटिंग कर रहे थे। दोनों शूटिंग में इतने व्यस्त थे कि अभिषेक को अंगूठी खरीदने का टाइम नहीं मिला।
 
इस वजह से उन्होंने शूटिंग के लिए यूज हो रही नकली रिंग देकर ही ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। अभिषेक ने टोरंटो में फिल्म के प्रीमियर के बाद अपने होटल रूम की बालकनी में ऐश को प्रपोज किया था। अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात पहली बार साल 2000 में हुई, जब वे फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ की शूटिंग कर रहे थे। दोनों ने इसी साल फिल्म ‘कुछ न कहो’ में भी काम किया। अब तक इनके बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती ही थी। हालांकि वे इससे पहले एक बार 1997 में मिल चुके थे जब ऐश, बॉबी देयोल के साथ फिल्म ‘और प्यार हो गया’ में काम कर रही थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »