19 Apr 2024, 13:25:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमेरिका में इलाज करा रहे ऋषि कपूर अप्रैल में लौट सकते है मुंबई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2019 11:23AM | Updated Date: Jan 29 2019 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अपनी बीमारी का इलाज कराकर अप्रैल में मुंबई लौट सकते हैं। ऋषि कपूर पिछले कुछ समय से अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं। ऋषि ने अपनी बीमारी को लेकर खुलासा नहीं किया है लेकिन कयास लगाए जा रहे थे कि ऋषि किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। ऋषि या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने इसे लेकर बात नहीं की है। ऋषि की पत्नी नीतू कपूर उनके साथ अमेरिका में ही मौजूद हैं और वे अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
 
ऋषि ने अपनी बीमारी के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, मेरा ट्रीटमेंट चल रहा है। उम्मीद है मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा और भगवान ने चाहा तो वापसी भी करूंगा। ये इलाज एक लंबी प्रक्रिया है और किसी भी व्यक्ति को इस प्रक्रिया से गुज़रने के लिए गजब का धैर्य चाहिए, जिसकी मुझमें कमी है। मैं अभी फिल्मों के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं बस अपने आपको रिलैक्स माइंड के साथ रिफ्रेश करना चाहता हूं। बताया जा रहा है कि यदि ऋषि की ट्रीटमेंट ठीक रही तो वे अप्रैल में मुंबई वापस लौट सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »