29 Mar 2024, 13:04:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आयुष शर्मा को लेकर फिल्म बनायेंगे राजकुमार संतोषी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2019 1:13PM | Updated Date: Jan 24 2019 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार संतोषी सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने फिल्म 'लव यात्री' से पिछले साल बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह वरीना हुसैन के ऑपोजिट दिखे थे। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिकिया मिली थी। बताया जा रहा है कि राजकुमार संतोषी आयुष शर्मा के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। फाइनल स्क्रिप्ट के लॉक होने के बाद आयुष को दिखाया गया । इसके बाद उन्­होंने फिल्म के लिए हां कर दी।
 
फिल्­म में रोमांस और कॉमिडी का तड़का होगा।  वर्ष 2018 में प्रदर्शित मराठी फिल्­म 'मुलशी पैटर्न' के हिंदी रीमेक के पूरा होने के बाद आयुष इस फिल्­म पर काम शुरू करेंगे। आयुष को 'मुलशी पैटर्न' के लिए 16 किलो वजन बढ़ाना है। उन्होंने 10 किलो वजन बढ़ा भी लिया है और वह फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। चूंकि फिल्म महाराष्ट्र के गांव पर आधारित है, इसलिए वह मराठी भी सीख रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »