29 Mar 2024, 12:51:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रॉकेट्री..' के लिए नंबी का किरदार मुश्किल भरा रहा : माधवन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2019 1:30PM | Updated Date: Jan 23 2019 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता आर. माधवन का कहना है कि फिल्म 'रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट' के लिए वैज्ञानिक व एयरोस्पेस इंजीनियर एस. नंबी नारायणन के लुक में ढलना उनके लिए 'दर्दभरी लंबी' प्रक्रिया रही। माधवन ने एक बयान में कहा, "यह प्रक्रिया दर्दभरी और लंबी रही..लुक पाने के लिए करीब दो दिन 14 घंटे कुर्सी पर बैठना पड़ा। उन्होंने कहा, "शुरू में यह आसान मालूम पड़ा लेकिन बाद में एहसास हुआ कि यह कितना मुश्किल है।
 
अभिनेता ने कहा कि सही लुक पाना निश्चित रूप से आधी जंग जीतने जैसा है। माधवन ने कहा, "लेकिन बाकी भी वास्तव में मुश्किल रहा क्योंकि मैं 70-75 के आसपास के उम्र के शख्स की भूमिका निभा रहा हूं। मिस्टर नंबी दिखने में अच्छे हैं और उनका अपना आकर्षण और करिश्मा है, तो उनके व्यक्तित्व और चाल-ढाल को अपनाने में मुझे करीब ढाई साल लग गए। यह इतना आसान नहीं था और शायद यह मेरे अब तक के सबसे मुश्किल लुक्स में से एक है। फिल्म की कहानी वैज्ञानिक के जीवन पर आधारित है। इसके इस साल के अंत में रिलीज होने की संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »