16 Apr 2024, 23:46:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बेंगलुरु। लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच कुर्सी बचाने की जद्दोजहद से बेफिक्र मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने अपने बेटे की फिल्म का ट्रेलर देखा। दो विधायकों एच नागेश (निर्दलीय) और आर शंकर (केपीजेपी) के समर्थन वापस लेने के कारण कुमारस्वामी सरकार पर संशय के बादल छाये हुए हैं।

बहरहाल, समय निकाल कर कुमारस्वामी ने महाभारत पर आधारित कन्नड़ पीरियड फिल्म 'कुरुक्षेत्र' का ट्रेलर देखा, जो कवि रन्ना की काव्यात्मक रचना 'गदायुद्ध' पर आधारित है। उनके बेटे निखिल गौड़ा ने फिल्म में अभिमन्यु की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्माण विधायक मुनिरत्ना ने किया है। ट्रेलर से उत्साहित कुमारस्वामी ने कहा कि कन्नड़ में इस स्तर की फिल्म इससे पहले कभी नहीं बनी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »