19 Apr 2024, 20:22:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा उनके करियर की सबसे कामयाब फिल्म बन गयी है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सिंबा’ 28 दिसंबर को प्रदर्शित हुई है। फिल्म में रणवीर और सारा अली ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। सिंबा ने अपने प्रदर्शन के पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 150.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म अब भारतीय बाजार में 228 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
 
सिंबा ने रोहित की चेन्नई एक्सप्रेस के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। उनकी चेन्नई एक्सप्रेस का लाइफटाइम कलेक्शन 227.13 करोड़ था। सिम्बा रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी आठवीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सिंबा 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »