28 Mar 2024, 14:41:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ रखना चाहती हैं राजनीति में कदम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2019 12:54PM | Updated Date: Jan 16 2019 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा में बेहतरीन अदाकारी और आइटम नंबर्स के ल‍िए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संभावना सेठ अब राजनीति में कदम रखना चाहती हैं। संभावना सेठ ने आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्‍तर प्रदेश से चुनाव लड़ने की इच्‍छा जताई है। संभावना सेठ ने ये भी बता दिया कि वो किस पार्टी के साथ चुनाव लड़ना चाहती हैं। उन्‍होंने भाजपा को अपनी पसंद की पार्टी बताया है। 
 
हमारे सहयोगी नवभारत टाइम्‍स से बातचीत में संभावना सेठ ने कहा कि वह समाज की सेवा के लिए राजनीति में आना चाहती हैं। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी अगर उन्‍हें टिकट दे तो वह पार्टी से जुड़ जाएगीं और स्टार प्रचारक के रूप में भी काम करेंगी। उन्‍होंने कहा कि मुझे किसी भी तरह से जनता के बीच जाने और उनकी मदद करने का मौका मिलना चाहिए। 
 
संभावना सेठ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के कामकाज से प्रभावित हैं। उन्‍होंने कहा कि बाकी पार्टी में भी गड़बड़ लोग तो हैं ही, ऐसे में बीजेपी सबसे सही पार्टी है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें किसी पद की इच्‍छा नहीं है। पार्टी जो काम देगी उसे वो पूरी ईमानदारी से करेंगी।
 
बता दें कि भोजपुरी आईटम नंबर संभावना सेठ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 12 दिसंबर 1980 को पैदा हुईं संभावना सेठ ने फ‍िल्‍म पागलपन से डेब्‍यू किया था। इतना ही नहीं वह बिग बॉस का भी हिस्‍सा रह चुकी हैं। वह भोजपुरी सिनेमा के साथ साथ हिंदी सिनेमा में भी पहचान रखती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »