मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी सुपरहिट फिल्म किक के सीक्वल में सलमान खान के अपोजिट काम करती नजर आ सकती है। दिशा पाटनी ने वर्ष 2016 में प्रदर्शित एम.एस. धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी के साथ बॉलीवुड में अपने करयिर की शुरुआत की थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली। इसके बाद दिशा ने फिल्म बागी-2 में काम किया। वह इन दनिों सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम कर रही हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि दशिा को सलमान के अपोजटि किक-2 में कास्ट किया गया है। दशिा के लिए भारत एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इसमें वह अपने स्टंट सीन भी खुद कर रही हैं। वर्ष 2014 में प्रदर्शित साजिद नाडियाडवाला निर्मित-निर्देशित किक में सलमान खान के अपोजिट जैकलीन फर्नांडीस ने काम किया था।