19 Apr 2024, 23:08:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

#MeToo: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 4:44PM | Updated Date: Jan 13 2019 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में बीते दिनों चला मी टू कैंपेन एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार लपेटे में हैं संजू, पीके, मुन्नाभाई एमबीबीएस, थ्री इडियट्स जैसी सुपरहिट फिल्मों के डायरैक्टर राजकुमार हिरानी। हिरानी पर संजू फिल्म में उनकी एक असिस्टैंट ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। अपने आरोप में असिस्टेंट डायरैक्टर ने कहा है कि फिल्म संजू के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान उनका शोषण किया गया है। वहीं दूसरी ओर हिरानी ने इन आरोपों को सीधे तौर पर खारिज कर दिया है।   
 
असिस्टेंट डायरेक्टर का कहना है कि उनके साथ संजू पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीनों के दौरान शोषण किया गया है और विरोध करने पर राजू हिरानी ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी तक दे डाली थी। इसके अलावा इसका असर उनके करियर पर भी पड़ने की धमकी दी गई थी। पीड़िता के मुताबिक उस वक्त उसने इसलिए कुछ नहीं कहा क्योंकि वह अपनी नौकरी बचाना चाहती थी। अगर वह इसका विरोध करती और पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान फिल्म छोड़ देती तो राजू हिरानी इंडस्ट्री में नाम उन्हें बदनाम कर सकते थे।  
 
पीड़िता ने कहा है कि उन्होंने राजू हिरानी की शिकायत फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा से भी की थी। पीड़िता ने खुद के साथ हुए शोषण की सारी जानकारी विधु विनोद चोपड़ा को एक ई-मेल के जरिए दी थी। वहीं, विधु विनोद चोपड़ा इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। चोपड़ा ने हिरानी से सभी कनेक्शन खत्म करने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि राजू हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रोड्यूसर हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक इन आरोपों के बाद राजू हिरानी का नाम क्रेडिट्स से हटा दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »