29 Mar 2024, 20:45:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जानी मानी अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि बॉलीवुड में सेना पर आधारित फिल्में अधिक बनायी जानी चाहिए। यामी गौतम की सेना पर आधारित फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ रिलीज हो चुकी है और दर्शकों को पसंद भी आ रही है।  यामी का मानना है कि बॉलीवुड में सेना पर आधारित और अधिक फिल्में बननी चाहिए, इससे हमारे देश की युवा पीढ़ी को अपनी सेना से जोड़ा जा सकता है। यामी ने कहा - ऐसा नहीं लगना चाहिए कि हम सिर्फ दो तारीख को ही देश के जवानों को याद करते हैं। इस फिल्म को करने की एक वजह यह भी थी। मुझे लगा कि ऐसी फिल्मों के जरिये हम कहीं न कहीं अपनी सेना को थैंक्यू कह रहे हैं।
 
यामी गौतम ने कहा एक देश के नाते हमारा स्वभाव ऐसा रहा है कि हम कभी अटैकिंग साइड पर नहीं रहे हैं। हमने केवल हमले का जवाब दिया है। हमारा देश बहुत ही सहनशील रहा है। लेकिन हर बार आप आतंकवाद को कॉम्बेट नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा - जो भी उरी में हुआ था। उसके बाद ही सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। ऐसे में मैं पूरी तरह से अपने देश के जवानों के साथ हूं। उन्होंने जो भी आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए सामने से कार्रवाई की, वह सही थी, क्योंकि वह किसी देश के नागरिक के खिलाफ नहीं थी, बल्कि आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी।
 
यामी गौतम ने कहा कि निश्चित तौर पर जो सेना कर रही है। हम उसकी बराबरी नहीं कर सकते हैं, जो वह हमारे लिए कर रहे हैं। वह सीमा पर खड़े हैं और हमारे लिए गोली खाते हैं। लेकिन एक नागरिक होने के नाते छोटे से बड़े स्तर  तक हम कर सकते हैं, जिसकी शुरुआत हम आपके सम्मान से कर सकते हैं। जहां तक बात महिला सशक्तिकरण की की जाती है। हमें जिम्मेदारी को निभाने के बजाय ज्यादातर केवल शिकायत करना ही आता है। जबकि हमें छोटी-छोटी कोशिशें करनी चाहिए। इसके अलावा सेना के परिवारवालों की मदद के लिए जो फंड बनाये जा रहे हैं। हमें उसमें योगदान देना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »