20 Apr 2024, 18:58:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मणिरत्नम की अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे अमिताभ, ऐश्वर्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 1:50PM | Updated Date: Jan 10 2019 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार मणिरत्नम महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर फिल्म बना सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या ने मणिरत्नम की अगली फिल्म साइन की है। ऐश्वर्या ने मणिरत्नम को फिल्म के लिए हामी भर दी है। फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास (द सन ऑफ पोन्नी) पर बेस्ड है। यह एक बड़े बजट का ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसे बाहुबली फ्रेंचाइजी की तर्ज पर बनाया जा रहा है।
 
बताया जा रहा है कि मणिरत्नम,अमिताभ को फिल्म में लेना चाहते हैं। उन्होंने अमिताभ को फिल्म की कहानी भी सुनाई है, लेकिन वो इस फिल्म में हैं या नहीं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। फिल्म में दक्षिण भारतीय फिल्म जगत से भी कई बड़े नामों के शामिल होने की संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »