मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में है। खबरें है कि सोनाक्षी ऐसे शख्स को डेट कर रही हैं जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वो शख्स है जहीर इकबाल। जहीर इकबाल सलमान खान के दोस्त के बेटे हैं।सोनाक्षी और जहीर इकबाल को कई जगह एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। इसी के बाद से सोनाक्षी और जहीर के अफेयर की अफवाह उड़ने लगी और कहा जाने लगा कि सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे के लिए काफी सीरियस भी हैं।
हाल ही में सोनाक्षी ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन सभी खबरों को खारिज किया। सोनाक्षी ने कहा कि उनके और जहीर के बीच इस तरह का कोई भी रिश्ता नहीं है। यह सिर्फ एक अफवाह ही है। इन दोनों को आखिरी बार मुलाकात सलमान के जन्मदिन पर साथ देखा गया था। सलमान के बर्थ-डे पर सोनाक्षी और जहीर उनके पनवेल फार्महाउस की पार्टी पर एक ही कार में पहुंचे थे। इन दोनों के सोशल मीडिया की बात करें तो सोनाक्षी के जन्मदिन पर जहीर ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी।