17 Apr 2024, 02:44:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी होगी मल्टीस्टारर फिल्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2019 12:45PM | Updated Date: Jan 9 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी मल्टीस्टारर फिल्म होगी। रोहित शेट्टी फिल्म 'सिंबा' की सफलता के बाद बाद अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 'सूर्यवंशी' में अक्षय अकेले नहीं होंगे। रोहित की यह फिल्म मल्टीस्टारर होगी। अक्षय के साथ फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी नजर आएंगे।

रोहित इस समय फिल्म का स्क्रीनप्ले फाइनल कर रहे हैं। जल्द ही यह फिल्म फ्लोर पर जाएगी। रोहित ने सोशल मीडिया में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और करण जौहर के साथ एक तस्वीर शेयर कर खुद भी यह इशारा कर दिया है कि 'सूर्यवंशी' मल्टीस्टारर फिल्म होगी।

रोहित ने सोशल मीडिया में तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'सिंबा, सिंघम और 'सूर्यवंशी आ रहे हैं... क्या मुझे आपको कुछ ऐसा बताना चाहिए, जो आप नहीं जानते?' फिल्म की अभिनेत्री को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस फिल्म में तीन अभिनेत्रियां काम करेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »