20 Apr 2024, 16:12:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर अपने गाने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को रीक्रिएट करने के लिये काफी उत्साहित हैं। अनिल कपूर और मनीषा कोईराला की जोड़ी वाली फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ के गीत ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में 24 सालों बाद फिर से रीक्रिएट किया गया है।

अनिल कपूर जो फिल्म में सोनम कपूर के पिता का किरदार निभा रहे हैं, वह एक बार फिर से 24 साल बाद मौजूदा फिल्म में उसी गाने को फिर से रीक्रिएट करने के लिए खासे उत्साहित हैं। बताया जाता है कि यह गीत अनिल कपूर के बेहद करीब है और उनके पसंदीदा गीतों में से एक है। फिल्म के निर्माता अनिल कपूर के साथ 8 जनवरी को यह गाना लॉन्च करेंगे।

अनिल कपूर ने फिल्म 'फन्ने खां' में गीत 'बदन पे सितारे' को रीक्रिएट किया था, जिसे मूल रूप से डांसिंग सेंसेशन शम्मी कपूर पर फिल्माया गया है। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 01फरवरी को रिलीज होगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »