20 Apr 2024, 00:08:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऊर्जा और उत्साह से भरे हुए हैं रणवीर : सारा अली खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2019 5:08PM | Updated Date: Jan 5 2019 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि रणवीर सिंह ऊर्जा और उत्साह से भरे हुए व्यक्ति हैं। सारा ने रणवीर के साथ हाल ही में प्रदर्शित फिल्म सिंबा में काम किया है। सारा ने कहा कि रणवीर सिंह एनर्जी और उत्साह से भरे हुए व्यक्ति हैं लेकिन वह अपनी ऊर्जा को बचाकर और एकाग्र होकर काम करते हैं जिससे वह एक्शन और कट के बीच में उसी ऊर्जा से उस सीन को कर सके और लोगों को एंटरटेन कर सके।
 
उन्होंने कहा  - सिंबा में रणवीर सिंह एक प्रेरक के तौर पर रहे। वह सेट पर कैसे बैठते है। किसी सीन को कैसे रिहर्सल करते है। उनकी एनर्जी को कैसे चैनलाइज़ करते है। वह उनकी एनर्जी को बेकार नहीं करते है बल्कि बचाकर रखते है और एक्शन और कट में उपयोग करते है। सारा ने बताया कि रणवीर से उन्हें ये सब ही सीखने मिला है। सारा ने कहा - मैं वरुण धवन के साथ काम करना चाहती हूं यह सब जानते है। मेरी पहली फिल्म केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत ने मेरी मदद एक मेंटर के तौर पर की। उन्होंने मेरी हिंदी पर बहुत काम किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »