16 Apr 2024, 19:18:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक डेविड धवन अपने पुत्र वरूण धवन और आलिया भट्ट को लेकर रोमांटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं। वरूण और आलिया की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। दोनों ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड  में अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद दोनों ने  'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्पटी शर्मा का दुल्हिनया' में साथ काम किया और सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुयी।
 
इन दिनों वरूण और आलिया फिल्म 'कलंक' में साथ काम कर रहे हैं।वरुण धवन के पिता डेविड धवन इस जोड़ी को लेकर एक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। अभी फिल्म के नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। आलिया भट्ट ,डेविड धवन के साथ पहली बार नजर आएंगी. वहीं वरुण धवन अपने पापा के साथ अब तक दो सुपरहिट फिल्म 'मैं तेरा हीरो' और 'जुडवां' 2 में नजर आ चुके हैं। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »