28 Mar 2024, 23:18:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुष्का-विराट ने सिडनी के सड़कों पर यूं मनाया न्यू ईयर, फोटो हुई वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2019 11:26AM | Updated Date: Jan 2 2019 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बीते दिन पति विराट संग सिडनी के लिए रवाना हुई। इस बात की जानकारी विराट ने इंस्टा पर तस्वीर शेयर की दी थी। अब सिडनी से विरुष्का के न्यू ईयर सैलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इनमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रहे है। इस दौरान अनुष्का ने सिल्वर कलर की ड्रेस पहन रखी है। सिडनी की सड़को पर वह पति संग पोज देती नजर आई। वहीं विराट कोहली टी-शर्ट के ऊपर ब्लेजर और ब्लैक कैजुअल पैंट में दिखाई दिए।
 
विराट ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, सीधे ऑस्ट्रेलिया से, घर के और दुनियाभर के सभी लोगों को नया साल मुबारक हो। ये साल शानदार रहे गॉड ब्लेस।ह्व बता दें कि भारतीय टीम सिडनी में ही ऑस्ट्रेलिया से चौथा टेस्ट भी खेलेगी। ये मुकाबला 3 जनवरी से शुरू होगा। विराट ने इससे पहले सिडनी रवाना होते वक्त की भी एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने तस्वीर के साथ जानकारी दी थी कि वो अपनी पत्नी अनुष्का के साथ सिडनी में नए साल का जश्न मनाएंगे।
 
तस्वीर में अनुष्का शर्मा विराट के साथ थीं, लेकिन उन्होंने अपना चेहरा छिपाया हुआ था। काम की बात करे तो अनुष्का की हालिया रिलीज फिल्म 'जीरो' को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि अनुष्का के अभिनय की तारीफ हुई है। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »