25 Apr 2024, 11:21:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई।  साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बॉयोपिक काफी समय से चर्चा में है। एएल विजय द्वारा निर्देशित जयललिता की बायोपिक में उनका किरदार अभिनेत्री नित्या मेनन कर रही हैं। इस बीच अब जयललिता की बेहद खास रहीं शशिकला के किरदार का भी खुलासा हो गया है।
 
खबरों की मानें तो अभिनेत्री साई पल्लवी शशिकला के किरदार में नजर आ सकती हैं। आपको बता दें जयललिता 2 साल पहले दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई थीं। 24 फरवरी 1948 को कर्नाटक के ब्राह्मण परिवार में जन्मीं जयललिता ने तमिल फिल्मों के अलावा राजनीति के क्षेत्र में भी अपना लोहा मनवाया था। 
 
वे 24 जून 1991 से 12 मई 1996 तक राज्य की पहली निर्वाचित मुख्यमंत्री और राज्य की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री रहीं। अप्रैल 2011 में जब 11 दलों के गठबंधन ने 14वीं राज्य विधानसभा में बहुमत हासिल किया तो वे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने 16 मई 2011 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लीं और तब से वे राज्य की मुख्यमंत्री पद पर रहीं। 5 दिसम्बर 2016 को रात 11:30 बजे (आईएसटी) इनका निधन हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »