28 Mar 2024, 23:59:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

साहो के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं प्रभास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2018 1:57PM | Updated Date: Dec 27 2018 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रभास की अगली बड़ी फिल्म साहो एक त्रिभाषी फिल्म है जिसमें अभिनेता दमदार एक्शन पैक अवतार में नजर आएंगे।  अभिनेता जो अपनी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बाहुबली के साथ एक घरेलू नाम बन गए हैं, अब वह साहो के साथ बॉलीवुड में शुरुआत करने के लिए तैयार है। बाहुबली के विपरीत, साहो को डब नहीं बल्कि हिंदी सहित तीन अलग-अलग भाषाओं में शूट किया जाएगा। यह प्रभास की पहली बॉलीवुड फ़िल्म होगी और दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है।
 
भारत में सबसे अधिक चहिते पुरुषों में से एक, प्रभास के प्रशंसक देश भर के साथ-साथ दुनिया भर में फैले हुए है। बाहुबली स्टार ने अपनी फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग ’की रिलीज के बाद देश के दिलों में अपनी जगह बना ली थी और फ़िल्म की अगली कड़ी अभिनेता को ओर अधिक लोकप्रियता और स्टारडम हासिल करवाने में मददगार साबित हुई थी।
 
प्रभास के जन्मदिन की सुबह, सुपरस्टार ने फेसबुक पर एक विशेष वीडियो जारी कर के अपनी आगामी फिल्म साहो की झलक साझा की थी। वीडियो के रिलीज के तुरंत के बाद, देशभर के साथ-साथ विदेशी प्रशंसकों के बीच खलबली मच गई थी क्योंकि हर कोई अपने पसंदीदा सुपरस्टार को देखने के लिए बेताब था। फिल्म को देश और विदेश में खूबसूरत स्थानों पर फिल्माया जा रहा है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »