19 Apr 2024, 03:09:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए लंदन रवाना हुए करीना और सैफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2018 12:57PM | Updated Date: Dec 27 2018 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान सैफिना संग उनके लाडले तैमूर भी नजर आए। जानकारी के लिए बता दें कि ये तीनो लंदन के लिए रवाना हुए है।इनके साथ तैमूर की नैनी को भी स्पॉट किया गया। इस समय करीना अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आई। वहीं तैमूर भी हमेशा की तरह बेहद क्यूट लग रहे थे।
 
इस दौरान नैनी भी जींस में काफी जच रही थी। ये दोनों सितारे लंदन में ही न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे।पिछले तीन दिनों से लगातार कपूर फैमिली क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही थी और कल रात यही ये जोडी लंदन को रवाना हो गई। मीडिया के कहने पर ये दोनों यहां एयरपोर्ट पर साथ में पोज देते भी नजर आए।बता दें कि इसे पहले ये दोनों तैमूर समेत साउथ अफ्रीका में वैकेशन एंजॉय कर रहे थे। यहां पर इन्होंने तैमूर का बर्थडे भी सैलिब्रेट किया था। वहीं करीना अपनी एक एड शूट के लिए गई हुई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »