20 Apr 2024, 02:04:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी हो चुकी है। इनके द्वारा वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन मुंबई में किया गया था जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शामिल हुए। खास बात यह है कि, इस रिसेप्शन में सबसे पहले सलमान खान पहुंचे जिनकी फिल्म भारत को प्रियंका ने छोड़ दिया था और जिसके बाद से ही यह खबरें थी कि सलमान नाराज हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के वेडिंग रिसेप्शन में एक खास बात हुई।
 
सलमान खान इस रिपेप्शन में पहुंचे वो भी सबसे पहले। सलमान खान की इस प्रकार रिसेप्शन में एंट्री को अलग तरह से देखा जा रहा है। क्योंकि सलमान खान की फिल्म भारत में पहले प्रियंका चोपड़ा अहम भूमिका निभाने वाली थी। लेकिन सलमान की इस फिल्म को प्रियंका ने छोड़ दिया था जिसके बाद इसमें कटरीना कैफ को लिया गया।
 
प्रियंका ने जब फिल्म भारत से अपना नाम वापिस लिया था तब उन्होंने कारण तो नहीं बताया था लेकिन डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्विट के जरिए यह संकेत दिया था कि प्रियंका की शादी होने वाली है इसलिए वे फिल्म से नाम वापिस ले रही हैं।लेकिन इसके बाद से ही खबरें आई थी कि सलमान खान प्रियंका चोपड़ा से नाराज हैं।
 
लेकिन  रिसेप्शन में सलमान खान ना सिर्फ सबसे पहले आने वाले कलाकारों में से रहे बल्कि उन्होंने कुछ समय रेड कारपेट पर सिमी ग्रेवाल के साथ भी बिताया’ इससे यह पता चलता है कि वह जल्दबाजी में नहीं आए थे’ बल्कि पूरा समय निकालकर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिसेप्शन पर आए थे।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »