24 Apr 2024, 18:19:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बिहारी शब्द कहने और सुनने में गर्व महसूस करती है फातिमा शेख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2018 4:23PM | Updated Date: Dec 23 2018 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बॉलीवुड अभिनेत्री और दंगल गर्ल फातिमा शेख का कहना है कि वह बिहारी शब्द कहने और सुनने में गर्व महसूस करती है। रन फॉर बिहार कार्यक्रम में शिरकत करने राजधानी पटना पहुंची फातिमा शेख ने कहा कि उन्हें बिहारी शब्द कहने और सुनने में गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा ‘‘ मुंबई में उनके कई बिहारी दोस्त हैं। यहां का खाना काफी टेस्टी है। मैं अलग-अलग तरीके का खाना खाना चाहती हूं। मुझे तो हिम्मत नहीं हो रही थी कि इतनी ठंड में दौड़ने जा सकूं, लेकिन आप सब के प्यार से सारी ठंड गायब हो गई। काश मैं थोड़ा और वक्त बिहार में बिता पाती।फातिमा सना शेख ने कहा ‘ बिहार के लोगों ने मुझे बेशुमार प्यार दिया है।
 
मैं यहां के लिट्टी-चोखे को बहुत मिस करूंगी। मैं जब पिछली बार यहां आई थी तो नहीं खा पाई थी। इस बार खाकर पता चला यह कितना अच्छा लगता है। कोशिश करूंगी कि जल्द फिर से बिहार आने का मौका मिले। अगली बार जब बिहार आऊंगी तो यहां के और डिश ट्राई करूंगी। इश्क ,चाची 420,बड़े दिलवाला ,दंगल और हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ठग्स ऑफ हिंदास्तान में काम कर चुकी फातिमा सना शेख ने अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में बताया कि वह अब अनुराग बासु की फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट काम करने जा रही है। फिल्म की कहानी  क्राइम पर बेस्ड है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »