20 Apr 2024, 09:49:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई।  सभी के चहीते तैमूर अली खान 20 दिसंबर को दो साल के होने वाले हैं। इस बर्थडे को और खास बनाने के लिए करीना और सैफ लिटिल तैमूर को लेकर अफ्रीका रवाना हो गए हैं। खान फैमिली 15 दिसंबर रात अफ्रीका के लिए निकले। बेबी तैमूर एयरपोर्ट पर जाएं और कैमरे से बच जाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
 
तैमूर की तस्वीरों के लिए एयरपोर्ट पर पैपराजी मौजूद थे। वहां देखने को मिला कि तैमूर अपनी शाही सवारी पर सवार होकर एयरपोर्ट में एंट्री ले रहे थे। जी सही समझे शाही सवारी मतलब पापा के कंधे की सवारी। पापा सैफ के कंधे पर बैठकर तैमूर काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे थे। तैमूर पापा के साथ खुश दिख रहे थे। वहीं मम्मी करीना उनके साथ-साथ चल रही थीं।
 
डेनिम लुक में करीना काफी खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन सभी की नजर तो क्यूटी पाई तैमूर पर थी। बता दें कि तैमूर का पहला बर्थडे पटौदी पैलेस में मनाया गया था। वहीं इस साल जश्न मनाने के लिए अफ्रीका जाने की सोची गई, लेकिन इससे पहले घर पर एक छोटी से गेट टुगेदर हुई, जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार किड पहुंचे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »