29 Mar 2024, 20:02:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘सलेक्शन डे’ के प्रीमियर पर पूरा कपूर परिवार अनिल के साथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2018 11:24AM | Updated Date: Dec 21 2018 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नेटफ्लिक्स की नई सीरिज ‘सलेक्शन डे’ के प्रीमियर पर अनिल कपूर का साथ देने पूरा कपूर खानदान पहुंचा। अनिल कपूर इस सीरिज के सह-निर्माता हैं। अंधेरी स्थित ‘पीवीआर आईकन’ में सीरिज का प्रीमियर किया गया। इस मौके पर अनिल के भाई संजय कपूर, उनकी भतीजियां... ‘धड़क’ की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर नजर आईं।
 
अनिल की बेटी एवं निर्माता रिया कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर भी यहां पहुंचीं। संजय कपूर भी यहां बेटी शनाया कपूर और पत्नी महीप के साथ ग्रीन कार्पेट पर नजर आए। अर्जुन कपूर की बहन अन्शुला कपूर भी यहां नजर आईं। कपूर खानदान के अलावा सीरिज में नजर आने वाले कलाकार राजेश तिलंग, यश ढोले, मोहम्मद समद, रत्ना पाठक शाह, शिव पंडित, करणवीर मल्होत्रा और अक्षय ओबेरॉय ने भी ग्रीन कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। सीरीज ‘सलेक्शन डे’ 28 दिसम्बर से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »