20 Apr 2024, 10:09:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

साउथ अफ्रीका में मॉम और डैडी के साथ हॉलीडे मना रहे तैमूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2018 2:22PM | Updated Date: Dec 19 2018 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्टार किड तैमूर अली खान इन दिनों सुपर मॉम करीना और डैडी सैफ के साथ साउथ अफ्रीका में हॉलीडे मना रहे हैं। इस फैमिली वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटो में शर्टलेस तैमूर अपनी मॉम करीना का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। तैमूर की बीच लुक वाली ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
 
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में से एक में तैमूर केपटाउन में साइकल की सवारी करते नजर आ रहे हैं। साइकल सैफ अली खान चला रहे हैं, जबकि तैमूर बास्केट में बैठे नजर आ रहे हैं। 
 
करीना अपने वर्क कमिटमेंट के चलते साउथ अफ्रीका गई हैं, इस दौरान काम से फ्री होते ही वे सैफ और तैमूर के साथ क्वालिटी टाइन भी बिता रही हैं। खान परिवार के वेकेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।तैमूर अली खान का दूसरा जन्मदिन मनाने के लिए करीना और सैफ इन दिनों अपने बेटे के साथ साउथ अफ्रीका में हॉलीडे मना रहे हैं। 20 दिसंबर को तैमूर दो साल का हो जाएगा, तैमूर का स्पेशल जन्मदिन साउथ अफ्रीका ही सेलिब्रेट किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »