19 Apr 2024, 03:46:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जानिए बिन बुलाए शादी में क्यों पहुंचे रणवीर सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2018 2:19PM | Updated Date: Dec 19 2018 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'सिंबा' की प्रमोशन में बिजी हैं। रणवीर बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी एनर्जी के आगे हर कोई फेल है। रणवीर पब्लिक प्लेस पर अक्सर ऐसी हरकतें कर देते हैं जिससे वह सुर्खियों में आ जाते हैं। कभी फैंस की भीड़ के बीच गाड़ी पर चढ़ जाना तो कभी अपने स्टाइल सेंस से सबको हैरान कर देना। रणवीर की ये हरकतें उन्हें सबसे अलग बनाता है। हाल ही में रणवीर एक शादी में ही पहुंच गए।
 
दरअसल,रणवीर अपनी फिल्म 'सिंबा' के प्रमोशन के लिए जे डब्ल्यू मैरियट होटल में गए थे। इस दौरान उस हौटल में किसी की शादी हो रही थी। फिर क्या रणवीर इस शादी में पहुंच गए हाल ही में उस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। अपने फेवरेट स्टार को शादी में देख सिर्फ मेहमान ही नहीं बल्कि दूल्हा दुल्हन भी हैरान हो गए। रणवीर ने शादी में आए मेहमानों के साथ सेल्फी भी ली। रणवीर इस दौरान दूल्हा-दुल्हन से मिले और उन्हें बधाई दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »