20 Apr 2024, 05:18:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के एंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी अभिनेत्री सारा अली खान को सुपरस्टार मानते हैं। रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह और सारा अली खान को लेकर फिल्म सिंबा बनायी है। रोहित शेट्टी ने कहा कि वह सारा अली खान को पहली फिल्म में लेने का निर्णय नहीं कर पाए थे लेकिन उन्हें फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर का फोन आया कि वह उनकी फिल्म सिंबा में सारा अली खान को काम दें।
 
रोहित शेट्टी ने बताया कि सारा अली खान एक सुपरस्टार है। साथ ही उन्होंने उन्हें लकी भी कहा है। रोहित शेट्टी ने कहा जब उनके पास सारा अली खान से होती है तो वह बहुत लकी मानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी एक साथ दो फिल्में एक ही महीने में रिलीज़ हो रही है और दोनों ही फिल्में दो अलग-अलग विषयों पर आधारित है और उन दोनों ही फिल्मों में उन्हें उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिला है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »