29 Mar 2024, 21:20:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फीथाई तूफान से मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2018 11:17AM | Updated Date: Dec 18 2018 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने तीव्र चक्रवाती तूफान ‘फीथाई’ के प्रभाव के चलते पूर्वी मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार को भी इंदौर, धार, शाजापुर, नरसिंहपुर और दतिया में कोल्ड डे रहा। श्योपुरकला में तीव्र शीतलदिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर में न्यूनतम तापमान गिरकर 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री था। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »