भोपाल। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवाती तूफान और पहाड़ों से चली बफीर्ली हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में ठंड ने असर दिखाना शुरु कर दिया है। इसके चलते राज्य के अनेक स्थानों पर ठंड ने जोर पकड़ा है। ऐसे में खुजराहो में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 2.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इतना नही इसका असर पर्यटन नगरीय पचमढ़ी में भी पारा भी काफी लुढ़क गया।
कल प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाली इंदौर में कोल्ड डे रहा। ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों के समय सारणी में परिवर्तन कर दिया है। इसके पहले उज्जैन जिला प्रशासन ने दो दिन पूर्व सभी स्कूलों की समय सारणी में परिवर्तन कर दिया है।
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र के कारण अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। अभी मौसम के रुख में फिलहाल कम से कम दो दिनों तक विशेष बदलाव के आसार नही है। दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले में धने कोहरे के आसार है। वहीं नरसिंहपुर, सिवनी, इंदौर इत्यादि कई स्थानों पर कोल्ड डे का अनुमान है। रीवा, छतरपुर व ग्वालियर, सागर जिले में शीतलहर चलने की संभावना है।
पश्चिमी मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग के धार एवं उज्जैन संभाग के रतलाम तथा पूर्वी मध्य प्रदेश के सागर संभाग के खजुराहो जिलों में ठंड का काफी प्रभाव रहा, भोपाल संभाग का राजगढ़, उज्जैन संभाग का शाजापुर, ग्वालियर संभाग का श्योपुरकलां शीतल दिन तथा पूर्वी मध्यप्रदेश में जबलपुर संभाग का नरसिंहपुर जिले में तीव्र शीतल दिन रहा। पश्चिमी मध्य प्रदेश में ग्वालियर संभाग के ग्वालियर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्शियस दर्जा किया गया। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में सबसे काम न्यूनतम तापमान सागर संभाग में छतरपुर जिले के खजुराहो में 2.8 न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया।
राज्य के अनेक स्थानों पर ठंड ने असर दिखाया है। सर्द हवाओं का असर दूसरे स्थानों की अपेक्षा सबसे ज्यादा मालवा और निमाड़ रहा। प्रदेश में विंड चिल्ड फैक्टर के कारण ठंड का असर कुछ ज्यादा ही महसूस किया जा रहा है। हलांकि राज्य के कुछ स्थानों पर आज कल की तुलना में ठंड का असर कम महसूस किया गया। सागर जिले में तापमान में तेजी के साथ गिरावट का दौर जारी है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सबसे ठंड भरी रही है। न्यूनतम तापमान 7.2 डिसे पर पहुंच गया। जो कि सामान्य से छह कम रहा है। वही रविवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिसे रहा। जो कि सामान्य से तीन कम है।