19 Apr 2024, 04:49:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तरी हवा से बढ़ी ठंड - धूप ने दिया सुकून

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2018 11:24AM | Updated Date: Dec 2 2018 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राजधानी भोपाल और इंदौर सहित राज्य के अन्य हिस्सों में चल रही उत्तरी हवा ने तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ा दी है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, शनिवार को चल रही हवाओं के बीच मौसम साफ होने के साथ खिली धूप ने लोगों को सुकून दिया। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 
 
रातें ठंडी होने लगी है। मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के तापमान में और गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ सकता है। राज्य के अनेक हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13.5, ग्वालियर का 11 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
कश्मीर घाटी में तय समय से पहले शुरू हुए बर्फबारी के दौर ने इस बार सर्दी का अहसास नवबंर के पहले सप्ताह में ही करा दिया था दिन में हल्की धूप के साथ रात के तापमान में भी समय से पहले कमी दर्ज की गई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार  पूरे प्रदेश में तेज ठंड के लिए कश्मीर घाटी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का होना जरुरी है। इनकी फ्रिक्वेंसी तो ज्यादा रही, लेकिन ये स्ट्रॉन्ग नहीं थे। इस कारण इनका यहां ज्यादा असर नहीं हुआ।
 
मौसम विभाग के अनुसार इस बार नवंबर के पहले पखवाड़े में मौसम के तेवर सर्द हो गए थे। 7 नवंबर को दीपावली की रात से मौसम ठंडा होने लगा था। अगले दिन 8 नवंबर की रात महीने की सबसे सर्द रात रही। पारा 11.4 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया। दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा हो गया। 
 
लंबा खिंचेगा दौर
मौसम विभाग के अनुसार इस बार सर्दी का दौर लंबा खिंच सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक बार फिर मजबूत होने वाला है। इसके बाद इंदौर सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। नवबंर की आखिरी रात को भी प्रदेश में कंपकंपी का अहसास करा दिया था।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »