26 Apr 2024, 05:19:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल में मिले जीका वायरस के तीन नए मरीज, एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2018 11:51AM | Updated Date: Nov 11 2018 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राजधानी भोपाल में जीका वायरस से पीड़ित तीन नए मरीज मिले हैं। इनमें दो भोपाल व एक सागर का है। भोपाल के मरीजों में एक गर्भवती भी है। एम्स भोपाल में हुई जांच में इन मरीजों में प्रारंभिक तौर पर जीका वायरस होने की पुष्टि हुई है। अंतिम जांच के लिए इनके सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजे गए हैं।
 
इसके अलावा एक युवती के मौत की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। भोपाल में इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या नौ हो गई है। पहला मरीज 15 दिन पहले भोपाल के चार इमली क्षेत्र में मिला था। गर्भवती महिला में जीका की एम्स से पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे मे हड़कंप मच गया है। गर्भवती को इससे ज्यादा खतरा होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »