20 Apr 2024, 15:39:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल में मिला 15 फीट लंबा 80 किलो वजनी अजगर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2018 10:47AM | Updated Date: Nov 11 2018 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। खजांची बाग के जिस मैदान में बच्चे क्रिकेट खेलते हैं। शनिवार दोपहर वहां भारी भरकम पहाड़ी अजगर देखकर लोग दहशत में आ गए। आनन-फानन में इसकी सूचना नगर निगम कंट्रोल रूम सहित सांप विशेषज्ञ शाहिद अली को दी गई। करीब दो बजे शाहिद अली अपने साथी मोहम्मद असलम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक अजगर मैदान से आगे बढ़कर पास की झाड़ियों में जा चुका था।  करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाहिद और असलम ने अजगर को पकड़ा। अजगर की लंबाई करीब 15 फीट और वजन करीब 80 किलो था। यह नजारा देखने के लिए यहां लोगों की भारी भीड़ लग गई थी। इसकी सूचना वन विहार समेत वन विभाग की टीम को दी गई थी। मौके पर पहुंची नगर निगम की एंबुलेंस से अजगर को वन विहार भेजा गया। लोगों का कहना है कि  मैदान के पास खेत लगे हुए हैं, अजगर इन खेतों से ही मैदान में आया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »