29 Mar 2024, 14:19:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

अपने ही 'शुभचिंतकों' पर नाराज हुए दिग्विजय सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 2:58PM | Updated Date: Sep 18 2018 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर 'दिग्विजय फॉर सीएम' अभियान चलाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि जो भी ये अभियान चला रहा है, वह उनका 'शुभचिंतक' नहीं हो सकता। सिंह ने आज इस संबंध में अपने ट्वीट में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिसने भी ये अभियान शुरू किया, वो मेरा शुभचिंतक नहीं है। उन्होंने कहा कि वे एक दशक तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं और अपने बयान से पीछे नहीं हटेंगे, कि वे मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी नहीं है।
 
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वे उनमें से नहीं है, जो कहते कुछ हैं और करते कुछ और। ट्विटर पर कल से हैशटैग दिग्विजयफॉरसीएम ट्रेंड कर रहा है, जिसके तहत बहुत से लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी टैग करते हुए सिंह  को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री घोषित किए जाने की मांग की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »