20 Apr 2024, 01:54:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपालवासियों से मिलने को 'उत्सुक' राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2018 3:08PM | Updated Date: Sep 17 2018 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अपने रोड शो के पहले भोपालवासियों से मिलने की 'उत्सुकता' जताई है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए अपने भोपाल प्रवास के बारे में अपने फॉलोअर्स को जानकारी दी है। 
 
उन्होंने लिखा है कि वे आज भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक रोड-शो में शामिल होने जा रहे हैं। ये रोड-शो डेढ बजे शुरू होगा, जिसके बाद शाम चार बजे वे कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने लिखा है कि वे भोपालवासियों से मिलने के लिए उत्सुक हैं।
 
पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की ये पहली भोपाल यात्रा है। उनके रोड शो के करीब 13 किलोमीटर लंबे रास्ते को कांग्रेस नेताओं ने बैनर-पोस्टर से पाट दिया है। जगह-जगह कांग्रेस के झंडे लगे हैं। कुछ पोस्टरों में श्री गांधी को शिव भक्त भी लिखा गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »