25 Apr 2024, 06:47:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को राजधानी भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वे रोड शो करेंगे और पदाधिकारियों से मुखातिब होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि राहुल गांधी सोमवार सुबह 11.30 बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद हवाईअड्डे से सीधे कार द्वारा लाल घाटी चौराहे पर पहुंचेंगे। लालघाटी से दोपहर 12 बजे उनका रोड शो शुरू होगा, जो लालघाटी से वीआईपी गेस्ट हाउस होते हुए दशहरा भेल मैदान पहुंचेगा।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »