20 Apr 2024, 13:15:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल : शेल्टर होम रेप केस में दो और गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2018 10:52AM | Updated Date: Sep 16 2018 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राजधानी भोपाल में शेल्टर होम रेप केस में पुलिस ने आरोपी एमपी अवस्थी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। साथ ही पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में अवस्थी के साथ उसके भाई और एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। अवस्थी के साथ उसके काम में सहयोग पर दो महिलाओं कविता और मीना को भी आरोपी बनाया गया है। ये सभी मामले वर्ष 2004 से लेकर 2011 के बीच के हैं। भोपाल के अलग-अलग थानों में निजी दिव्यांग आश्रम के संचालक सहित अन्य पर तीन मामले दर्ज किए गए हैं।
 
उसके खिलाफ टी टी नगर थाने में दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य आदि धाराओं में दो मामले शून्य का कायम किए गए हैं, वहीं खजूरी थाने में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो), छेड़छाड़ आदि धाराओं पर प्रकरण दर्ज किए गए हैं। भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र के बैरागढ़ कला स्थित साई दिव्यांग अश्राम और होशंगाबाद में बंद हो चुके आश्रम के चार लड़कों और दो लड़कियों ने अवस्थी पर केस दर्ज कराया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »