25 Apr 2024, 10:25:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल में दो बीजेपी नेताओं ने पार्टी में की हर्ष फायरिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2018 10:35AM | Updated Date: Sep 10 2018 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो नेताओं द्वारा आज यहां जन्मदिन मनाने के लिए  हवा में की गई हर्ष फायरिंग सोशल मीडिया में वायरल हो गई। इस संबंध में भोपाल के बैरागढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। बैरागढ़ पुलिस थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायर किये जाने के मामले में हमें आवेदन मिला है। 
 
आवेदन के साथ इस हर्ष फायरिंग का वीडियो भी है। ये फायर हवा में किये गये हैं। इसकी जांच की जा रही है। लाइसेंसी बंदूक से ऐसा करना कानून का उल्लंघन है। यह घटना उस वक्त हुई, जब भाजयुमो नेता राहुल राजपूत का जन्मदिन उनके समर्थक शहर के बैरागढ़ इलाके में मना रहे थे। वायरल हुए इस वीडियो में राजपूत एवं भाजयुमो भोपाल जिले के अध्यक्ष नितिन दुबे हवा में हर्ष फायर करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
यह दी सफाई
राजपूत ने अपने आप को जिम्मेदार व्यक्ति बताते हुए कहा कि जिससे हमने हवाई फायर किया, वह चाइना मेड एयर गन थी। वह मेरी लाइसेंस पिस्तौल नहीं थी। हमारे कार्यकर्ता मेरा जन्मदिन मना रहे थे। एक कार्यकर्ता ने मुझसे एवं नितिन से हर्षफायर करने का अनुरोध किया। इसलिए हमने उसके चाइना मेड एयर गन से हवा में हर्ष फायर किये। वहीं, दूसरी ओर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत की जांच होगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »