19 Mar 2024, 12:26:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी : कल भोपाल आएगा अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2018 1:18PM | Updated Date: Aug 20 2018 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश कल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए राजधानी भोपाल में 21 और उनके जन्म स्थान ग्वालियर में 22 अगस्त को सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जाएगा। भोपाल में स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में और ग्वालियर में फूलबाग मैदान में श्रद्धांजलि सभा होगी।
 
भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग स्वर्गीय वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। दोनों नेता ग्वालियर की सभा में भी सम्मिलित होंगे। इसके पहले पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह स्वर्गीय वाजपेयी के अस्थि कलश लेकर दिल्ली से भोपाल आएंगे। अस्थि कलश को स्टेट हेंगर से सीधे श्रद्धांजलि सभा स्थल ले जाया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा के बाद कलश भाजपा प्रदेश कार्यालय में रखे जाएंगे। इसके बाद उन्हें विभिन्न नदियों में अस्थि विसर्जन के लिए रवाना किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »