20 Apr 2024, 08:16:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी : भोपाल में हुए शेल्टर होम रेप केस एक और खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 12:14PM | Updated Date: Aug 16 2018 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। राजधानी भोपाल में हुए शेल्टर होम रेप केस एक और खुलासा हुआ है। लिखित शिकायत करने वाली पांचवीं छात्रा ने बताया कि होस्टल की 12 छात्राओं को आरोपी अश्विनी शर्मा ने प्रताड़ित किया है। इतना ही नहीं छात्रा ने स्कॉलरशिप हड़पने का भी आरोप लगाया है। छात्रा ने कहा कि पुलिस बाकी छात्राओं की भी एफआईआर दर्ज करे। इस मामले के लिए गठित की गई एसआईटी ने पांचवी छात्रा के लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
 
इससे पहले इस मामले में एक और नया मोड़ तब सामने आया जब आरोपी अश्विनी शर्मा के बाद चार संदिग्ध युवकों पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगा। दरअसल, साइन लैंग्वेज एक्सपार्ट और पुलिस की पूछताछ में मूक बधिर छात्राओं ने हॉस्टल के एक कर्मचारी और उसके तीन दोस्तों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रा ने शिकायत की है।
उसने अभी एफआईआर दर्ज करने से इंकार किया है। यदि छात्रा चाहेगी, तो जल्द ही एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। छात्रा का कहना है कि पुलिस बाकी छात्राओं की भी एफआईआर दर्ज करे। छात्रा ने आरोपी पर आर्थिक अनियमितता करने का भी आरोप लगाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »