19 Apr 2024, 05:57:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल : गैंगरेप पीड़िता को मिल रही धमकियां, मांगी सुरक्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2018 10:49AM | Updated Date: Aug 14 2018 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कमला नगर इलाके में रहने वाली महिला के साथ घर में घुसकर रिवाल्वर के दम पर सामूहिक ज्यादती के मामले में अब तक पुलिस दूसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ज्यादती की शिकायत कर कोर्ट और पुलिस को बयान देने के बाद आरोपी पक्ष के लोगों से पीड़िता को धमकियां मिल रहीं हैं। इस संबंध में पीड़िता ने आला पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की है। 
 
वहीं पुलिस को अब तक फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। इससे पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। जानकारी के मुताबिक कोटरा सुल्तानाबाद इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय पीड़िता ने आरोपी विपुल अंजाना और पत्रकार चंद्र मोहन दुबे पर घर में घूसकर रिवाल्वर के दम पर गैंग रेप के आरोप लगाए थे। 
 
सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पीड़िता को आरोपी पक्ष की ओर से मामले में समझौता करने व रिपोर्ट वापस लेने के लिए लगातार धमकियां मिल रहीं हैं। धमकियां मिलने से डरी-सहमी पीड़िता ने इस मामले की आला पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर जान को खतरा बताया है। इसके बाद पीड़िता को पुलिस  की ओर से आवश्यक कार्रवाही करने का आश्वासन मिला है। 
 
रिपोर्ट नहीं मिलने से अटकी जांच
थाना प्रभारी कमला नगर मदन मोहन मालवीय ने बताया कि ज्यादती के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। इसके साथ ही घटना स्थल पर मिले कुछ जरूरी साक्ष्यों को एकत्र कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया था। जहां से अब तक फारेंसिक रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस सामूहिक ज्यादती से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। सामूहिक ज्यादती के मामले में पत्रकार चंद्रमोहन दुबे का नाम आने के बाद पुलिस की जांच की दशा और दिशा बदल गई है। वहीं फोरेंसिक रिपोर्ट न मिलने के कारण भी पुलिस की जांच जस की तस बनी हुई है।
 
यह है मामला
4 अगस्त की शाम कोटरा सुल्तानाबाद में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने अपने परिचित विपुल अंजाना के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज कराया था। जबकि आरोपी विपुल ने कोर्ट में शपथ पत्र पेश कर मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयानों में बताया था कि घटना के वक्त वह पीड़ित महिला और उसके पति से मिलने उसके घर पहुंचा था। जब वह घर के दरवाजे पर पहुंचा, तभी एक घनी मूंछ, चश्मा पहने और माथे पर तिलक लगाए हुए व्यक्ति कपड़े पहनते हुए महिला के घर से निकल कर भाग रहा था।
 
महिला ने शोर मचाकर उसे पकड़ने को कहा तो वह उसे धक्का देकर भाग गया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं  उस व्यक्ति को भी थोड़ी देर बाद पुलिस पकड़ कर थाने ले आई। जहां पर महिला ने पहले उस पर ज्यादती के आरोप लगाए और उसका नाम पत्रकार चंद्रमोहन दुबे बताया था। आरोपी विपुल को पीड़ित महिला के पत्रकार से सांठगाठ कर उसे झूठे केस में फंसाने के भी आरोप लगाए हैं। जबकि महिला ने ज्यादती की रिपोर्ट दर्ज कराने के  कुछ दिन बाद विपुल और पत्रकार चंद्रमोहन दुबे पर रिवाल्वर के दम पर गैंग रेप करने के आरोप लगाए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »