26 Apr 2024, 04:03:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल : कमलनाथ और ‘नंदी’ के बाद भोलेनाथ की चिट्ठी हुई वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2018 11:04AM | Updated Date: Jul 20 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कमलनाथ और नंदी की चिट्ठी के बाद अब भोलेनाथ की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भोलनाथ ने अपनी चिट्ठी में नंदी को लिखा है कि मेरी जानकारी में ये बात आई है कि मेरी इजाजत के बिना आपने मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिखा है। नंदी, आप बहुत भोले हैं। आपने पूरे मामले को समझे बिना ही कमलनाथ को पत्र लिख दिया। 
 
कमलनाथ कुछ दिन पहले मेरे पास आए थे और मैंने ही उन्हें आशीर्वाद देकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस का नेतृत्व करने का आदेश दिया था। भोलेनाथ आगे लिखते हैं, नंदी आप जानते हैं, शिवराज की पार्टी राम मंदिर के नाम पर झूठ बोल रही है। गाय रक्षा के नाम पर लोगों को मारने वालों का स्वागत कर रही है। धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। इसकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। 
 
शिवराज के राज में महिलाएं असुरक्षित हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है। व्यापारी टैक्स देकर परेशान है। कर्मचारी प्रताड़ित है। हे नंदी अब गुमराह मत हो। शिवराज की विदाई का जनता मन बना चुकी है। हमें जनता और शिवराज के बीच नहीं आना है।  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस चिट्ठी में भोलेनाथ का पता कैलाश धाम, उत्तराखंड दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »