19 Apr 2024, 11:34:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में भारी बारिश - इस 10 जिलों में बाढ़ जैसे हालात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 12:35PM | Updated Date: Jul 19 2018 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्य प्रदेश के जिलों में हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह नदी-नाले उफान पर हैं तो कई शहरों में संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। प्रदेश के 10 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। भोपाल से सागर, विदिशा से रायसेन, खुरई से सागर राष्ट्रीय राजमार्ग बाढ़ के चलते बंद कर दिए गए हैं।
 
बीते चौबीस घंटों में दमोह में 196 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सागर में राजघाट डेम लबालब हो गया है। होशंगाबाद में तवा डेम में 2 फीट पानी बढ़ गया है। वहीं नर्मदा नदी के जलस्तर में 8 फीट की वृद्धि हुई है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए यहां 24 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है।
 
इन जिलों में बाढ़ की स्थिति 
होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, बैतूल, सागर, विदिशा, रायसेन, रतलाम, दमोह, उज्जैन और दमोह जिलों में बाढ़ के हालात हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »