25 Apr 2024, 13:27:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भोपाल में लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 11:00AM | Updated Date: Jul 12 2018 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राजधानी मंगलवार रात फिर शर्मसार हो गई। दरअसल, यहां के एक होटल में नौकरी दिलाने के लिए बुलाकर एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता मंडला की रहने वाली हैं। दोनों आरोपी एक होटल में काम करते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को उनका जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों को लोगों ने थप्पड़ मारे।
 
गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक पीड़िता मंगलवार को सुबह ट्रेन से भोपाल आई, उसके परिचित शैलेंद्र कुशवाह ने उसे आईएसबीटी बस स्टैंड के पास दोपहर बाद मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता वहां पहुंची तो शैलेंद्र ने बताया कि तुम्हारे रुकने का इंतजाम हो गया है। खान भाई के कमरे में रुक जाना। थोड़ी देर बाद वहां खान भाई आया। इसके बाद दो लोग और आए। तीनों वहां से पीड़िता को लेकर एक कमरे पर गए। जहां खान भाई के साथ गए दोनों लोगों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने वाले राहुल और मोनू नाम के दोनों आरोपी भोपाल के होटल राजहंस में कुक हैं।
 
अन्य आरोपियों की तलाश 
आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म के आरोप में दोनों आरोपियों मोनू शर्मा और राहुल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, बुधवार दोपहर को पुलिस ने दोनों आरोपियों का गोविंदपुरा थाने से अन्ना नगर के बीच जुलूस निकाला। इस दौरान कॅरियर कॉलेज की छात्राओं और अन्ना नगर की महिलाओं ने आरोपियों की जमकर धुनाई की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »