18 Apr 2024, 05:53:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

महिला ने जीभ काटकर मंदिर में माता के पैरों चढ़ा दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2018 2:14PM | Updated Date: May 11 2018 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मुरैना जिले में एक महिला ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में माता के पैरों में चढ़ा दी। जीभ काटे जाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला पोरसा तहसील के तरसमा गांव का है। तरसमा गांव में बने माता के मंदिर में 42 साल की गुड्डी नाम की महिला ने अपनी जीभ चढ़ाई है।
 
बताया गया कि करीब 20 साल से महिला यहां पूजा करती आ रही है और खुद को वो माता की बड़ी भक्तकहती रही है। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मुरैना अस्पताल रैफर कर दिया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। महिला के परिजन कटी हुई जीभ का टुकड़ा भी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »