28 Mar 2024, 16:40:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पानी की समस्‍या पर बोले बीजेपी सांसद : अब घर-घर पानी का गिलास तो नहीं पहुंचा सकते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2018 10:23AM | Updated Date: Apr 22 2018 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है।  कई इलाके पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी बीच राज्य के सागर से भाजपा सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा कि इस समस्या का समाधान कोई बड़ी बात नहीं है। इस समस्या को खत्म करने के लिए केवल कुछ महीनों का इंतजार करने की जरूरत है। यादव ने कहा कि पानी की समस्या को सुलझाने के लिए सारे तरीके अपनाए जा रहे हैं, लेकिन सरकार अब हर घर में जाकर तो पानी के ग्लास नहीं पहुंचा सकती।
 
उन्होंने कहा  मैं पिछले 40 साल से राजनीति में हूं। मैं इस बात को जानता हूं कि राज्य के कुछ इलाके पानी की कमी से जूझ रहे हैं। इस समस्या को खत्म करने के लिए हम सारे तरीके अपना रहे हैं, जिनमें नए पंप और मशीन लगाना भी शामिल है। हम जो कुछ भी कर सकते हैं, कर रहे हैं। हालांकि हम घर-घर जाकर पानी का गिलास तो उपलब्ध नहीं करवा सकते। 
 
मामले में पंचायतों की नाकामी पर यादव ने स्थानीय निवासियों से मदद के लिए उनसे संपर्क करने का आग्रह किया, क्योंकि उन्हें उसी कारण से गठित किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में करीब 800 पंचायत हैं और कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन चुना गया है। कोई इस समस्या को नहीं सुलझा सकता। गौरतलब है कि जयसिंहनगर, सागर और बुंदेलखंड के कई हिस्से पानी की कमी से जूझ रहे हैं। यहां के स्थानीय लोगों ने हैंडपंप सूखने और पानी के स्रोतों के सूखने पर चिंता जताई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »