29 Mar 2024, 15:55:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मंगलवार को शहर में दो स्थानों भीषण आग लगने के मामले हुए हैं। पुराने शहर में भानपुर खंती में सुबह लगी आग से निकला गुबार शांत भी नहीं हो पाया था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2018 7:23PM | Updated Date: Jan 31 2018 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

20 दमकलों की घंटों मशक्कत के बाद भी सुलग रही भानपुर खंती 

मंगलवार को शहर में दो स्थानों भीषण आग लगने के मामले हुए हैं। पुराने शहर में भानपुर खंती में सुबह लगी आग से निकला गुबार शांत भी नहीं हो पाया था कि शाम होते होते शहर के व्यापारिक केंद्र माने जाने वाले एमपी नगर की फर्नीचर दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। नगर निगम द्वारा भानपुर खंती बंद किए जाने के बाद वहां कचरे की डंपिंग बंद हो गई थी। मंगलवार सुबह करीब 27 एकड़ की खंती में आग फैलने से पुराने शहर में करीब पांच किलोमीटर इलाके में धुंआ ही धुंआ दिखने लगा। खबर मिलने के बाद दमकल की करीब 20 से ज्यादा गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कचरे में लगी आग देर शाम तक बुझ नहीं पाई है।

सांस लेने में हो रही परेशानी 

खंती में आग से वहां मौजूद प्लास्टिक और दूसरे में कचरे में आग से वातावरण में जहरीला धुंआ फैल गया है और इसके चलते यहां रहने वाले लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।  इससे यातायात भी प्रभावित हुआ है और धुएं से वाहनों की आवाजाही कम हुई है।

कोहरा समझे थे लोग

जब इलाके के लोग सुबह उठे तो उन्होंने अपने क्षेत्र को धुएं से भरा पाया पर उन्हें लगा कि शायद कोहरा छाया हुआ है, लेकिन  जब यह कोहरा आंखों में जलन पैदा करने लगा तो लोगों ने इसकी वजह जानने के लिए खोज खबर ली तो असलियत का पता चला। खंती से दूर-दूर तक इसका असर देखने को मिला। धुएं का असर शहर भर में देखे जाने के बाद नगर निगम मौके पर दमकल भेजकर आग पर काबू पाने में लगा है। दमकलों द्वारा लगातार आग बुझाने की कवायद जारी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »