25 Apr 2024, 21:22:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भोपाल। शिवराज कैबिनेट में मंत्री लालसिंह आर्य की मुश्किलें कम होती नहीं लग रही हैं। मंगलवार सुबह भिंड पुलिस की टीम गिरफ्तारी वारंट के साथ भोपाल स्थित मंत्री आर्य के बंगले पर पहुंची। यहां पर पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली, जब आर्य नहीं मिले तो पुलिस ने फरारी का पंचनामा बनाया और इसके बाद वहां से चली गई। माना जा रहा है कि किसी भी वक्त मंत्री की गिरफ्तारी हो सकती है।
 
गार्ड ने कहा, चार दिन से नहीं आए मंत्रीजी
भिंड की विशेष कोर्ट ने मंत्री लालसिंह को माखनलाल जाटव हत्याकांड में सह आरोपी बना लिया है और उनका गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। भिंड पुलिस ने मंत्री के आवास पर सुरक्षा गार्ड से सवाल किए। मंत्री कबसे बंगले पर नहीं हैं। इस पर गार्ड ने जवाब दिया, वे चार दिन से नहीं आए हैं। पुलिस की विशेष टीम ने स्टाफ को लेकर भी सवाल किए। इस पर गार्ड ने कहा, चार दिन से ही मंत्री के स्टाफ कर्मचारी भी नहीं आए हैं।

जारी हुआ था गैर जमानती वारंट
वर्ष 2009 में भिंड जिले के गोहद क्षेत्र से कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव की हत्या के मामले में अदालत ने 5 दिसंबर को आर्य के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
 
पंचनामा पर लिए गार्ड के हस्ताक्षर
भिंड पुलिस ने मंत्री के बंगले में ही मंत्री की फरारी का पंचनामा बनाया। उन्होंने लिखा मंत्री बंगले पर भी मौजूद नहीं हैं। इसके बाद गार्ड के हस्ताक्षर लिए। 19 दिसंबर तक लालसिंह आर्य को कोर्ट में पेश होना है।
 
कैबिनेट बैठक में भी नहीं पहुंचे 
मंगलवार को शिवराज कैबिनेट की बैठक थी। मंत्री होने की वजह से लालसिंह को बैठक में शामिल होना था, लेकिन वे बैठक में शामिल होने नहीं आए। 
 
भाजपा बोली आर्य निर्दोष हैं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान का कहना है कि लालसिंह निर्दोष हैं। वहीं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी प्रदेश अध्यक्ष की बात का समर्थन किया है
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »