29 Mar 2024, 11:55:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के चार संभागों में हल्की बारिश के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2017 6:17PM | Updated Date: Dec 11 2017 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के चार संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने के आसार है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि राज्य के ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है।

इसके अलावा प्रदेश के उत्तरी हिस्से में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।केन्द्र ने बताया कि प्रदेश के मौसम में अभी कम से कम दो से तीन दिन तक बदलाव आने की उम्मीद नही है। इसके बाद ही बदलने के आसार है। प्रदेश में सुबह और शाम के बाद ही ठंड पड़ने की उम्मीद है। राज्य में कई दिनों से शाम से शुरू होने वाली ठंड का असर दूसरे दिन सूर्य निकलने के पहले तक बनी रहती है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »