19 Apr 2024, 17:57:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh » bhopal

पैदा होते ही टॉयलेट में फ्लश हो गया नवजात, 2 घंटे बाद टैंक से जिंदा निकला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 12:51PM | Updated Date: Aug 18 2017 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। एक महिला ने टॉइलट में बच्चे को जन्म दिया, मां इस बात से बेखबर थी कि उसके बच्चे का जन्म हो गया है और वह फ्लश हो गया। अच्छी बात यह है कि बच्चा जिंदा है। दो घंटे बाद बच्चे को सीवेज टैंक से निकाला गया, तब उसकी सांसें चल रही थीं। यह मामला चंबल के शेओपुर जिले का है, जो कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा स्वस्थ है। 28 वर्षीय पपीता गुर्जर का डिलिवरी का समय आ चुका था, नौ महीने हो चुके थे।
 
वह सुबह शौच के लिए गई थी और पेट में तेज दर्द की शिकायत कर रही थी। महिला का पति घनश्याम उसे अस्पताल ले गया तो डॉक्टरों ने पाया कि उसका गर्भ खाली था। डॉक्टर अशोक खरे ने बताया, 'यह सुनकर मैंने तुरंत महिला के घर ऐंबुलेंस भेजी। जब ऐंबुलेंस का ड्राइवर टॉइलट में घुसा तो उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने सीवेज टैंक खोला तो बच्चा उसमें तैर रहा था और जिंदा था। डॉ. खरे ने आगे बताया, 'नवजात को वहां से निकालकर जल्दी से अस्पताल लाया गया, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »